poems

Sunday 19 February, 2023

बोलो प्यार न होगा कैसे

 जीवन पथ पर चलते - चलते, 
मिल जाएं राही इक जैसे,
बोलो प्यार न होगा कैसे।
इस के मन की चंचल बातें,
आएं जब उसके होठों पर,
दोनों का दिल धक-धक धक-धक,
एक ताल में धड़के ऐसे,
बोलो प्यार ना होगा कैसे।
तुम छू लो जब मेरे मन के,
सभी अनछुए कोने कोने,
छूना चाहूं किसी बात ,
पांव तुम्हारे बढ़ कर ऐसे,
बोलो प्यार न होगा कैसे।
सदियों पहले बिछड़ा कोई,
साथी आ कर गले मिला हो,
मन के सूने आंगन में कोई,
सुंदर फूल खिला हो जैसे,
बोलो प्यार न होगा कैसे।
लो कह  दूं मैं प्रेम है तुमसे,
ज्यों मां को अपने बालक से,
मछली को ज्यों सागर से और,
गाय को जैसे बछड़े से,
बोलो प्यार ना होगा कैसे।
बोलो प्यार ना होगा कैसे।।

Thursday 16 February, 2023

एवोल्यूशन/Evolution

 कुछ दिन पूर्व एक जूलोजिस्ट मित्र ने बताया कि पक्षी मनुष्य से अधिक evolve हो चुका और यदि नर पक्षी का अंडकोष निकाल दिया जाए तो वो अंडे भी देने लगेगा। इतना बड़ा  evolution मेरे लिए एक ख़बर ही थी। अब तक तो मैं पक्षियों के  उड़ सकने की योग्यता ही से ईर्ष्या करता ही आया हूं। Evolve होते हुए मनुष्य ने उड़ने के लिए विमान बना लिए पर उससे पहले कितने लोग हाथों में पंख बांधकर ऊंचाइयों से कूद कर मर गए। Evolve होने की ज़िद ने ही इंसान को आज के मुकाम पर पहुंचाया है। इवोल्यूशन सतत एवं सनातन प्रक्रिया है। इसी कड़ी में सनातन धर्म को 'इवोल्यूशन धर्म' कहने का लाभ उठा रहा हूं। इवॉल्व होने की सुंदरता ही पत्थर में ईश्वर को तलाशने वाले मनुष्य को आध्यात्म की ओर खींचती है और वह सगुण और निर्गुण की व्याख्या करता है, मीमांसाएं लिखता है, द्वैत, अद्वैत, द्वैताद्वैत, विशिष्टाद्वैत, स्याद आदि दर्शनों की स्थापना करता है। इवोल्यूशन धर्म की यह सनातन सुंदरता अति आकर्षक है। ईश्वर का अस्तित्व है या नहीं यह मैं ठीक- ठीक नहीं कह सकता और हर व्यवहार को कुछ नाम देने वाले मुझे 'अग्नोस्टिक' कह सकते हैं किंतु मैं वह भी नहीं हूं और इतना स्पेस मुझे इवोल्यूशन धर्म देता है। किंतु मैं ऐसे अनेक लोगों से मिल चुका हूं जो ईश्वर से साक्षात्कार का दावा करते हैं, ऐसे जो ईश्वर से बातचीत करते हैं और ऐसे जिन्हें ईश्वर संदेश देता है तथा ऐसे भी जिन्हें ईश्वर कदम-कदम पर राह दिखाता है। और यह लोग लगभग हर संप्रदाय से थे। यानि ईश्वर से साक्षात्कार किसी मजहब का गुलाम नहीं है। ईश्वर में आस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपको मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है और आप विश्वास करने लगते हैं कि कोई शक्ति आपकी मदद कर रही है। यह एक प्रकार का आध्यात्मिक evolution है जो कदाचित स्वयं में ईश्वर को खोजने की प्रक्रिया का प्रारम्भ है। इस प्रक्रिया के चरम को इवोल्यूशन धर्म 'अहम् ब्रह्मास्मि' कहने की अनुमति प्रदान करता है। अब्राह्मिक संप्रदायों में इवोल्यूशन की यह प्रक्रिया अनुपस्थित है वे अपने faith को थोपना चाहते हैं। वे मनुष्य की पत्थर में ईश्वर तलाशने से 'अहम् ब्रह्मास्मि' का दावा करने की evolve होने की राह के बीच में कहीं खड़े होकर उसका अपहरण कर लेते हैं, उसके एवोल्यूशन को बाधित करते हैं। कालांतर में ईसाई और इस्लामिक विचारधाराओं ने विश्व की अनेक एवोल्यूशन संस्कृतियों को निगला है। इन विचारधाराओं में आदम और हव्वा के पाप का प्रायश्चित मनुष्य को करना है और उनके स्वयं के पापों का निपटारा आखिरत के वक्त होगा। आखिरत कब होगी यह पता नहीं। यहां तक कि एवोल्यूशन के रूप में आया इस्लाम भी 'फरदर एवोल्यूशन' का मार्ग बंद कर देता है। लेकिन मनुष्य को तो इवॉल्व होना है। भारत के आदिवासियों को ईसाई बनाने वाला अंग्रेज इवॉल्व होकर हिंदू हो जाता है। किंतु एवोल्यूशन सरल भी तो नहीं! भारत में 50%  और अफ्रीका में 80% ईसाई धर्मांतरण करने वाला मिशनरी बाइबल के खोखलेपन को जानते बूझते इवॉल्व होने से इंकार कर देता है, वहीं उसका साथी इवॉल्व होता है और धर्मांतरण का कार्य और ईसाइयत दोनों को छोड़ कर 'फेयरवेल टू गॉड' जैसी कालजयी पुस्तक लिखता है। बाइबल की अटपटी बातों को गले से उतारने के लिए ईसाइयत के ठेकेदारों ने अपॉलिजेटिक्स नाम की एक नई विधा का आविष्कार किया लेकिन इसी अपॉलिजेटिक्स को पढ़ने के लिए अमरीका गई, वस्त्र भी जीसस से पूछ कर पहनने वाली, एस्थर नाम की एक ईसाई युवती  ईसाइयत वहीं छोड़कर इवॉल्व हो जाती है। यूट्यूब पर उसके अनेकों इंटरव्यू हैं। अरब की मस्जिदों में इमामत करने वाला शख्स इवॉल्व होकर 'सचवाला' के नाम से इस्लाम की चूलें हिला रहा है। अनेकों आकलनों के अनुसार एक तिहाई यूरोप क्रिस्टियानिटी छोड़ चुका और यदि 'सर तन से जुदा' वाला डर समाप्त हो जाए तो आधे मुसलमान इस्लाम छोड़ देंगे। 'गॉस्पेल ट्रुथ' (Gospel truth) मनुष्य के आध्यात्मिक एवोल्यूशन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है वह जीसस को एक मात्र सत्य और शेष सब बकवास बताता है, सहअस्तित्व को नकारता है। ईसाई और इस्लामिक वैचारिक और राजनीतिक साम्राज्यवाद मनुष्य के evolution का रास्ता रोके खड़े थे, हैं और रहेंगे। ईसाइयों ने यूरोप, अफ्रीका से लेकर गोवा तक इवोल्यूशनिस्टों पर बर्बर अत्याचार किए हैं। धरती सूर्य के गिर्द चक्कर लगा रही है, इस प्रकार की खोज करने वालों को बाइबल विरुद्ध बातें कहने के अपराध में यातना से लेकर मृत्युदंड तक दिए गए, पुस्तकालयों को जलाया गया, विद्वानों को मार डाला गया। बाद में यही काम इस्लामियों ने किया। इनके अनुयाई जरा सा सवाल करने पर उत्तेजित हो जाते हैं, नाराज होते हैं। सवाल नहीं पूछना बस faith करना है। परंतु इवोल्यूशन की बुनियाद faith नहीं है अपितु सवाल है। पृथ्वी के सभी इवॉल्विंग धर्मों की सभ्यताओं में आश्चर्यजनक वैज्ञानिक और गणितीय गणनाओं के प्रमाण मिलते हैं और उनके खंडहर मात्र के आगे भी अब्राह्मिक विचारधारा कहीं नहीं ठहरती। अब्राहमइकों की किताब में लिखे पर भी आप प्रश्न नहीं कर सकते जबकि इवोल्यूशनिस्ट धर्मों में  ईश्वर के अस्तित्व पर ही प्रश्न उठाने की आजादी है। वेद, उपनिषद, गीता, पुराण सभी तो प्रश्नों पर आधारित हैं। तभी तो इवॉल्यूशन स्वाभाविक, सतत, सनातन प्रक्रिया है। मैं अक्सर उत्पात मचाते बंदरों को 'ताड़ते' समय कहता हूं अरे बंदरों इंसान बन जाओ देखो हम बन गए। चलिए फैसला करें कि बंदर बने रहना है या इंसान बनना है।