poems

Tuesday 30 March, 2010

सानिया की शादी में अब्दुल्हे दीवाने

        कल खाने की मेज पर टी वी महोदय ने खबर दी कि सानिया मिर्ज़ा सोहैब मलिक से शादी करने जा रही है! फिर क्या था! खाने की मेज जैसे कि गोल मेज परिषद् में बदल गयी! अलग अलग आदमी अलग अलग राय! पाकिस्तानी ही मिला था क्या शादी करने को! ये ठीक नहीं है! वही बसेगी क्या! अरे अरे कंट्रोल यार! मैंने कहा क्या आफत आ गयी अगर वो पाकिस्तानी से शादी कर रही है तो! एक सज्जन बोले नहीं यार किसी से भी कर लेती पर पाकिस्तानी से नहीं! और सुनो इस दूसरे दिल जले की, 'सानिया मिर्जा भी पाकिस्तान जा रही है मेरा दिल नहीं लगेगा!' जैसे सानिया आ के इस के दिल में कमरा किराये पर ले के रहती थी! इन का बस चले तो उस का वीसा ही कैंसल करवा दें! और पाकिस्तान ने भी क्या जल्दी दिखाई वीसा देने में! कि कही सानिया का मन न बदल जाये! वैसे भी उसे मन बदलने की बीमारी है!
       खैर गुस्सा थूक दो दोस्तो अब रिश्तेदारी हो रही है हो सकता है ये रिश्तेदारी ही दोनों देशों की दुश्मनी को दोस्ती में बदल दे! अच्छे की उम्मीद करो और हाँ बारातियों का स्वागत पान पराग से ही होना चाहिए!

1 comment:

  1. Everything is fair in love and war...... can be seen here...........

    ReplyDelete

your comment please